*करेंट अफेयर्स : 27 मार्च 2026*
*आज का सुविचार*
सफलता हमेशा उन्हें मिलती है, जो अपने प्रयासों में नहीं हारते
*(Multiple Choice Q & A)*
--------------------------------------
*1. According to the QS World University Rankings by Subject 2026, which Indian institution became the top performer by featuring in the top 50 across six subjects?*
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2026 के अनुसार, कौन सा भारतीय संस्थान छह विषयों में शीर्ष 50 में जगह बनाकर भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला संस्थान बना?
*Answer: - IIT Delhi / आईआईटी दिल्ली*
*2. How much budget outlay has been approved by the Union Cabinet for the modified UDAN (Ude Desh ka Aam Nagrik) scheme for the period 2026-27 to 2035-36?*
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 2026-27 से 2035-36 की अवधि के लिए संशोधित उड़ान (UDAN) योजना के लिए कितने बजट परिव्यय को मंजूरी दी गई है?
*Answer: - ₹28,840 Crore / ₹28,840 करोड़*
*3.Recently, the Central Government has recommended state governments to provide what percentage of reservation for 'Agniveers' in state police and allied forces (Forest Guard, SDRF, etc.)?*
हाल ही में, केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को राज्य पुलिस और संबद्ध बलों (वन रक्षक, SDRF आदि) में 'अग्निवीरों' के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की सिफारिश की है?
*Answer: - 20% / 20 प्रतिशत*
*4. According to India's updated climate goals (NDC), what percentage of installed electric capacity will come from non-fossil fuel sources by 2035?*
भारत के अद्यतन जलवायु लक्ष्यों (NDC) के अनुसार, 2035 तक स्थापित विद्युत क्षमता का कितना प्रतिशत गैर-जीवाश्म ईंधन (non-fossil fuel) स्रोतों से आएगा?
*Answer: - 60% / 60 प्रतिशत*
*5. Who was honored with the Lifetime Achievement Award at the first international film festival organized by the Delhi Government at Bharat Mandapam?*
भारत मंडपम में दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
*Answer: - Nandamuri Balakrishna, Sharmila Tagore, and Dharmendra / नंदमुरी बालकृष्ण, शर्मिला टैगोर और धर्मेंद्र*
*6. Which Indian space startup recently conducted a test of a 1-meter-tall 3D-printed rocket engine called Agnilet?*
किस भारतीय स्पेस स्टार्टअप ने हाल ही में अग्निलेट नामक 1 मीटर ऊंचे 3D-प्रिंटेड रॉकेट इंजन का परीक्षण किया है?
*Answer: - Agnikul Cosmos / अग्निकुल कॉसमॉस*
*7. Which international research organization has successfully tested a 1,000-kg transportable antiproton trap to transport antimatter?*
किस अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संगठन ने एंटीमैटर (प्रतिद्रव्य) को ले जाने के लिए 1,000 किलोग्राम के ट्रांसपोर्टेबल एंटीप्रोटॉन ट्रैप का सफल परीक्षण किया है?
*Answer: - CERN (European Organization for Nuclear Research) / सर्न*
*8. Who won the gold medal in the men's 60-meter race at the National Indoor Athletics Championships by setting a new national indoor record of 6.60 seconds?*
राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 60 मीटर दौड़ में 6.60 सेकंड का नया राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड बनाकर किसने स्वर्ण पदक जीता है?
*Answer: - Gurindervir Singh / गुरिंदरवीर सिंह*
*9. PRISM-SG is a joint initiative of which central ministries, which was recently launched in New Delhi?*
PRISM-SG पोर्टल संयुक्त रूप से किन केंद्रीय मंत्रालयो की पहल है, जिसे हाल ही में नई दिल्ली में लॉन्च किया गया?
*Answer: - Ministry of Railways and Ministry of Road Transport and Highways / रेल मंत्रालय और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय*
*10. Lebanon, the country in the news, is located on the eastern coast of which sea?*
खबरों में रहा लेबनान देश किस सागर के पूर्वी तट पर स्थित है?
*Answer: - Mediterranean Sea / भूमध्य सागर*
*11. The Amrabad Tiger Reserve, recently in the news, is located in which state?*
हाल ही में चर्चा में रहा अमराबाद टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
*Answer: - Telangana / तेलंगाना*
*12. Which state is hosting the first-ever Khelo India Tribal Games, which started recently?*
हाल ही में शुरू हुए प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?
*Answer: - Chhattisgarh (Raipur, Bastar, and Surguja) / छत्तीसगढ़ (रायपुर, बस्तर और सरगुजा)*
*13 . Where will the Indian Air Force's (IAF) famous Surya Kiran Aerobatic Team recently perform its air show?*
हाल ही में भारतीय वायु सेना (IAF) की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने अपना वायु प्रदर्शन किस स्थान पर आयोजित करेगी ?
*Answer:- Sukhna Lake, Chandigarh / सुखना झील, चंडीगढ़*
*14 . Which institution did the Digital India Bhashini Division recently sign an MoU with to strengthen multilingual digital capabilities in the pension sector?*
हाल ही में पेंशन क्षेत्र में बहुभाषी डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने के लिए डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग ने किस संस्था के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
*Answer: - Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) / पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण*
*15. Until which year has the Union Cabinet approved the continuation of the Immigration, Visa, Foreigners Registration and Tracking (IVFRT) scheme?*
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण और ट्रैकिंग (IVFRT) योजना को किस वर्ष तक जारी रखने की अनुमति दी है?
*Answer: - From 2026 to 2031 / 2026-2031 तक*
-------------------------------------
*🎯 Static GK MCQ*
-------------------------------------
*16 . How many languages were included in the Eighth Schedule at the time of the enactment of the Indian Constitution?*
भारतीय संविधान के लागू होने के समय आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएं शामिल थीं?
*Answer: - 14*
*17. On which date is Indian Air Force Day celebrated annually?*
भारतीय वायु सेना दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
*Answer: - 8th October / 8 अक्टूबर*
*18 Who is the author of the famous Telugu epic poem Amuktamalyada?*
प्रसिद्ध तेलुगु महाकाव्य अमुक्तमाल्यदा के लेखक कौन हैं?
*Answer: - Krishnadevaraya / कृष्णदेवराय*
*19. Where is the headquarters of the Universal Postal Union (UPU) located?*
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
*Answer: - Bern, Switzerland / बर्न, स्विट्जरलैंड*
*20. Which Part of the Indian Constitution deals with the amendment of the Constitution?*
भारतीय संविधान का कौन सा भाग संविधान के संशोधन से संबंधित है?
*Answer: - Part XX (Article 368) / भाग XX (अनुच्छेद 368)*
*Double Tap ❤️ if this helped you!*


0 टिप्पणियाँ
If you have any questions please let me know